Bangladeshi women: पूर्वी बेंगलुरु में एक 28 वर्षीय बांग्लादेशी महिला घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी। कल सवेरे कलकेरे झील के किनारे मृत पाई गई। पुलिस के अनुसार, महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।
महिला का शव मिलने से पहले उसने अपने पति को फोन किया था कि वो काम से आधे घंटे में लौट आएगी। मगर उसके बाद वह लापता हो गई। महिला तीन बच्चों की मां थी और उत्तरी बेंगलुरु में अपने पति के साथ रह रही थी। वो बेंगलुरु नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता है।
पुलिस का कहना है कि महिला का दुपट्टा उसके गले में लिपटा हुआ था, जिससे उसका गला घोंटा गया था। उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया था। पुलिस ने बताया कि महिला गुरुवार को काम पर गई थी और दोपहर 1.30 से 2 बजे के बीच एक अन्य घरेलू सहायिका के साथ घर लौट रही थी। महिला ने अपने सहकर्मी से ये कहकर अलग होने का निर्णय लिया कि उसे कुछ काम है, इसके बाद बाद वो लापता हो गई।
पति ने की पहचान, पुलिस ने शुरू की जांच
महिला के पति ने शुक्रवार सुबह शव की पहचान की। पुलिस ने बताया कि महिला का बैग, चप्पल, चूड़ीदार और मोबाइल उसके शव के पास झील में पड़ा मिला। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपराधी पत्थर को ठीक से नहीं उठा पाया था, इसलिए उसका चेहरा पूरी तरह से खराब नहीं हुआ। मगर उसने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया।
पुलिस को संदेह है कि महिला अवैध रूप से भारत में रह रही थी। उसके पति के पास भारतीय पासपोर्ट है, मगर महिला के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था। संयुक्त पुलिस आयुक्त (पूर्व) बी रमेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि हमने यौन उत्पीड़न और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
_614816177_100x75.png)

_183382043_100x75.png)
_1812261395_100x75.png)
_917955030_100x75.png)