ओबामा ने अपनी इस किताब में किया मनमोहन-राहुल और सोनिया का जिक्र, जानें क्या लिखा

img

नयी दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी नई किताब ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जिक्र किया है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक नर्वस और अपरिपक्व व्यक्ति हैं। जैसे कि एक छात्र हो जो अपना कोर्स वर्क (पाठ्यक्रम) पूरा कर अपने टीचर को प्रभावित करने के लिए उत्सुक हो, लेकिन उसमें विषय में महारत हासिल करने के लिए योग्यता या जुनून की गहरी कमी हो।

ओबामा ने अपनी किताब में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में भी लिखा है। मनमोहन के बारे में उन्होंने लिखा है “अगाध निष्ठा रखने वाले”।

सोनिया गांधी अपवाद…!

ओबामा ने संस्मरण में राहुल की मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी जिक्र किया है। समीक्षा में कहा गया है, ‘हमें चार्ली क्रिस्ट और रहम एमैनुएल जैसे पुरुषों के आकर्षित होने के बारे में बताया जाता है। हालांकि, महिलाओं के सौंदर्य के बारे में नहीं जिक्र किया जाता है। सिर्फ एक या दो उदाहरण ही अपवाद हैं जैसे सोनिया गांधी।’ समीक्षा में कहा गया है कि अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री बॉब गेट्स और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दोनों में बिलकुल भावशून्य ईमानदारी है।

ओबामा ने पुतिन को बताया चालाक बॉस

ओबामा ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को मजबूत और चालाक बॉस बताया है। समीक्षा में कहा गया है पुतिन, ओबामा को शिकागो मशीन चलाने वाले मजबूत, चालाक बॉस की याद दिलाते हैं। शारीरीक’ रूप से वह साधारण हैं। ओबामा का 768 पन्नों का यह संस्मरण 17 नवंबर को बाजार में आने वाला है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक पुस्तक समीक्षा के अनुसार, बराक ओबामा की नई किताब ‘ए प्रॉमिस लैंड’ उनके निजी जीवन की तुलना में उनके राजनीतिक रुख पर अधिक केंद्रित है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने राजनीति में अपने शुरुआती दिनों से लेकर पाकिस्तान के एबटाबाद में  ओसामा बिन लादेन के खात्मे तक के बारे में लिखा है।

Related News