भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया। आग से जली कार से रिषभ बाल-बाल बचे है। अपने भयानक हादसे के बाद अब रिषभ पंत का इलाज चल रहा है। रिषभ का शुक्रवार को कुछ मेडिकल टेस्ट हुआ था। इसी के मुताबिक जानकारी सामने आई है कि उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी. इसके लिए रिषभ को मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
पंत के दाहिने घुटने का लिगामेंट भी टूट गया था। उनकी दाहिनी कलाई, एड़ी और अंगूठा भी जख्मी है। उसकी पीठ पर गहरे जख्म के निशान भी हैं। कहा जा रहा है कि वह अपनी गंभीर चोट के कारण अगले कुछ महीनों तक मैदान पर नहीं उतर पाएंगे। ऐसे में अब यह संशय बना हुआ है कि रिषभ IPL 2023 सीजन खेलेंगे या नहीं?
दिल्ली कैपिटल्स ने रिषभ पंत को 16 करोड़ रुपये का भुगतान किया, मगर अब यदि वो इस IPL में नहीं खेल पाए तो क्या उन्हें यह राशि मिलेगी? ऐसा सवाल उठाया जा रहा है. अगर पंत IPL सीजन में नहीं भी खेलते हैं तो भी उन्हें पूरी रकम मिलेगी। फर्क सिर्फ इतना है कि यह पैसा उन्हें दिल्ली कैपिटल्स नहीं बल्कि BCCI देगी।
इस बीच, 2011 में लागू नियमों के अनुसार, बोर्ड BCCI के केंद्रीय अनुबंध में शामिल खिलाड़ियों को बीमा प्रदान करता है। अगर ये खिलाड़ी IPL से पहले चोटिल हो जाते हैं या कोई दुर्घटना हो जाती है, तो BCCI उन्हें पूरी राशि का भुगतान करती है। इससे पहले दीपक चाहर का 2022 में 14 करोड़ का बीमा भी हुआ था।




