img

ये तो सभी जानते हैं कि बीयर अनाज से बनती है, किंतु वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बीयर को मांसाहारी माना जा सकता है। इस पर विश्वास करने का कारण इसे बनाने की प्रक्रिया है।

कुछ पेय हमारे लिए जरुरी हैं, जबकि कुछ का सेवन कभी-कभी किया जाता है; जैसे बियर या वाइन. बियर के शौकीन लोग इतने दीवाने होते हैं कि शराब को हाथ भी नहीं लगाते, अगर किसी महफिल में बैठते हैं तो उन्हें सिर्फ बियर ही चाहिए।

बीयर एक प्रकार का मादक पेय है जिसे लोग बड़े मजे से पीते हैं, किंतु आजकल सवाल यह है कि क्या यह वास्तव में शाकाहारी है या मांसाहारी? बीयर बनाने की मुख्य सामग्री सिरका, पानी, माल्टेड जौ और हॉप्स हैं। माल्टेड जौ और हॉप्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं किंतु यह बताना बहुत मुश्किल हो सकता है कि बीयर को शाकाहारी माना जाए या मांसाहारी।

वैज्ञानिक नजरिए से मांसाहारी है बियर

वैज्ञानिक नजरिए से बियर को मांसाहारी माना जा सकता है क्योंकि इसमें मछली का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह एक प्रकार का मांसाहारी पेय बन जाता है। इसके अलावा, बीयर में जिलेटिन भी हो सकता है, जो जेली के रूप में आता है और इसमें मांस स्रोतों के समान पोषण मूल्य होता है।
 

--Advertisement--