यूपी में बड़ा हादसा: दर्शनार्थियों से भरी नाव गंगा में पलटी, इतने लोग डूबे, CM ने जताया शोक

img

मिर्जापुर। मिर्जापुर में बुधवार को दर्दनाक हादसा ही गया। यहां दर्शनार्थियों से भरी नाव गंगा नदी ने पलटने से छह लोग डूब गए। डूबने वालों में तीन बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। नाव पर कुल 12 लोग सवार थे जिनमें से छह लोगों को नाविकों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। हालांकि डूबे लोगों को तलाश में गोतोखोरों को लगाया गया है लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चला पाया है। हादसे का शिकार हुए लोग झारखंड की राजधानी रांची से विंध्यधाम में दर्शन पूजन के लिए आए थे। हादसे की खबर मिलते ही आला अधिकारी मय फ़ोर्स मौके पर पहुँच गए।

boat capsizes in ganga

हादसा आज दोपहर को हुआ। बताया जाता है कि झारखंड की राजधानी रांची निवासी राजेश तिवारी अपने परिवार के साथ विंध्याचल का दर्शन करने आये थे। इसी दौरान बुधवार को अखाड़ा घाट पर सब लोग नाव में सवार होकर नदी के उस पार गए थे। नाव पर परिवार के 12 लोग राजेश (35), विकास (28), दीपक (27), वाहन चालक (अज्ञात), अल्का (9), रितिका (7), गुड़िया (28) खुशबू (30), अनीषा (26), सत्यम (5) और एक अन्य बच्चा उम्र (2½) व एक बच्ची (3माह) सवार थे।

दोपहर लगभग एक बजे जब सब फिर से नाव में सवार होकर वापस आ रहे थे तभी नाव बीच गंगा में डगमगाने लगी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता नाव नदी में पलट गई। हादसे के तुरंद बाद चीख पुकार मच गयी जिससे आसपास के नाविक अपनी नावों के साथ वहां पहुंच गए। सभी ने राजेश, विकास, दीपक, उनके वाहन चालक, अल्का, रितिका को बचा लिया गया। जबकि गुड़िया, खुशबू, अनीषा, सत्यम, एक अन्य बच्चा उम्र (2½) व एक बच्ची (3माह) नदी में डूब गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। क्षेत्राधिकारी नगर, थाना विन्ध्याचल पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए। स्थानीय नाविकों और गोताखोरो की मदद से डूबे हुए लोगों की तलाश कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये।

Related News