सियासी घमासान के बीच आयी बड़ी खबर, होटल में 162 विधायकों के परेड के बाद राज्यपाल के सामने… सपा ने भी किया ये ऐलान!

img

मुंबई।। महाराष्ट्र को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच जहाँ एक ओर शिवसेना, NCP और कांग्रेस अपने 162 विधायकों की परेड ग्रैंड हयात होटल में करवा रही है वहीँ शिवसेना विधायकों को लेकर 2 बस होटल ग्रैंड हयात पहुंच चुकी है। NCP अध्यक्ष शरद पवार और सुप्रिया सुले भी ग्रैंड हयात होटल पहुंच चुके हैं। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और चरण सिंह सापरा पहले से होटल ग्रैंड हयात में मौजूद हैं।

मुंबई के होटल ग्रैंड हयात के दरवाजे मीडिया के लिए खोल दिये गये हैं। मीडिया की भारी भरकम टीम होटल में मौजूद है। होटल ग्रैंड हयात के अंदर एक मंच सजाया गया है जहाँ पर संविधान के कवर पेज की तस्वीर लगाई गई है। इसके अलावा होटल में ‘We are 162’ के बैनर-पोस्टर भी लगाये गये हैं। इसके अलावा यहां बड़ी संख्या में कुर्सियां लगायी गयी हैं।

इस देश में 4 या उससे ज्यादा बच्चों को जन्म देने पर जीवन भर नहीं देना होगा इनकम टैक्स

इससे पहले शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने मंडे को ट्वीट कर कहा कि ‘हम सब एक हैं।’ आप हमारे 162 विधायकों को पहली बार हयात होटल में शाम 7 बजे देख सकेंगे। सूत्रों के अनुसार, परेड कराने का फैसला तीनों पार्टियों के नेताओं के बीच हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। संजय राउत ने अपने ट्वीट में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भी टैग किया है। उन्होंने लिखा, आयें और हमें एक साथ देख सकते हैं।

मौत का सबूत मांगने पर घर वालों ने किया ये काम, जानकर हो जाएगे हैरान

बता दें कि कुछ देर पहले ही NCP विधायक दल के नेता जयंत पाटिल ने कहा कि हम किसी भी समय महाराष्ट्र के राज्यपाल के सामने 162 विधायकों की परेड करा सकते हैं। वहीं कांग्रेस, NCP और शिवसेना नेताओं ने सभी विधायकों के समर्थन का शपथ पत्र सौंप दिया है। यह शपथ पत्र राजभवन के अधिकारियों को सौंपा गया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी शिवसेना, कांग्रेस और NCP को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।महाराष्ट्र में सपा के दो विधायक हैं।

Related News