Twitter social media company को लेकर बड़ी अपडेट, फेक अकाउंट है, वजह या कुछ और… जानिए

img

Twitter Deal Cancel नई दिल्ली। ट्विटर के शेयरों में भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 4.98% की गिरावट देखी गई है। इस गिरावट के बाद सोशल मीडिया कंपनी का शेयर 36.81 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था।

twitter2

टेक टाइटन एलन मस्क (Elon musk) अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को नहीं खरीद रहे हैं। मस्क ने इसकी घोषणा कर दी है। मस्क 44 बिलियन डॉलर के ट्विटर डील से पीछे हट गए हैं। बता दें कि इस खबर के आते ही ट्विटर के शेयरों में भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 4.98% की गिरावट देखी गई है। इस गिरावट के बाद सोशल मीडिया कंपनी का शेयर 36.81 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था।

डील कैंसिल क्यों की गई

डील कैंसिल होने की वजह ट्विटर के फेंक अकाउंट्स हैं। दरअसल, डील फाइनल होने से पहले ट्विटर ने कहा था कि फेक अकाउंट्स 5% से कम हैं लेकिन मस्क का मानना है कि ट्विटर पूरी जानकारी नहीं दे रहा है। मस्क के अनुमान के मुताबिक, करीब 20% से ज्यादा फेक अकाउंट्स हैं।

टेस्ला के सीईओ ने शुक्रवार दोपहर एक फाइलिंग में कहा कि उनका मानना ​​​​है कि ट्विटर फेक अकाउंट के बारे में जानकारी देने में असफल रहा है। मस्क ने ट्विटर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नकली और स्पैम खातों की संख्या के बारे में जानकारी शेयर करने को कहा था।

ट्विटर बोर्ड के चेयरमैन ब्रेट टायलो ने कहा है कि डील को लागू कराने के लिए हम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी इस मर्जर को किसी भी हाल में पूरा करना चाहती है और इसके लिए अब कानूनी रास्ता अपनाएंगे।

जानिए, ट्विटर खरीदना मस्क के लिए क्यों आसान नहीं था?

1. ट्विटर को खरीदने के लिए मस्क काफी समय से मेहनत कर रहे थे। लेकिन कई तरह की समस्याओं से भी जूझ रहे थे। जिसमें एक समस्या कैश की भी थी। बता दें कि मस्क को हर हाल में इस साल के अंत तक यह डील को पूरी करनी थी। डील के तहत मस्क को 21 बिलियन डॉलर ‘कैश’ देना था।

हालांकि, मस्क ने इसका जिक्र किया था कि उनके पास निवेश बैंक से 13 बिलियन डॉलर के कर्ज का ऑफर है और बाकी 12.5 बिलियन डॉलर वे अपनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) के शेयर बदले देंगे। लेकिन ट्विटर डील के बाद से टेस्ला के शेयरों में लगातार गिरावट देखी जा रही थी। इससे मस्क को काफी नुकसान हुआ है। इस साल मस्क की संपत्ति लगातार घटते जा रही है।

2. दूसरी सबसे बड़ी वजह क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी गिरावट भी हो सकती है। दरअसल, एलन मस्क कुछ फंड क्रिप्टोकरेंसी से फंड जुटाने की तैयारी में थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टोकरेंसीज की दुनिया में बड़ा उथल-पुथल है। ऐसे में ज्यादातर करेंसीज क्रैश हो गई। इस हालात में क्रिप्टोकरेंसी से कैश जुटाना नामुमकिन सा हो गया। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, मस्क के पास क्रिप्टो के काफी एसेट हैं।

मस्क ने खुद कहा था कि उनके पास बिटकॉइन, ईथर और डॉगकॉइन का स्वामित्व है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उनके पास क्रिप्टो की कितनी संपत्ति है या वह संपत्ति कितने समय के लिए है। आपको बता दें कि बिटकॉइन, ईथर और डॉगकॉइन तीनों ही करेंसीज रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई।

3. निवेशकों में नाराजगी भी बड़ी वजह हो सकती है। दरअसल, ट्विटर डील के बाद से एलन मस्क की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही थी। इस डील पर रोक लगाने के लिए फ्लोरिडा पेंशन फंड ने मस्क और Twitter पर एक मुकदमा दायर किया था। इसमें एलन मस्क और Twitter की डील को कम से कम 2025 तक रोकने की मांग की गई थी।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक डेलावेयर चांसरी कोर्ट में दायर केस में कहा गया था कि 9 फीसदी से अधिक Twitter हिस्सेदारी लेने के बाद मस्क एक “इच्छुक स्टॉक होल्डर” बन गए हैं। अब वह Twitter की खरीदारी को तब ही पूरा कर सकते हैं जब दो-तिहाई शेयरहोल्डर्स को उनका स्वामित्व नहीं दिया जाता है। इसके मुताबिक कम से कम साल 2025 तक डील पर रोक लगाकर रखना जरूरी है। इस केस में Twitter के मैनेजमेट पर भी सवाल खड़े किए गए थे।

मैनेजमेंट लेवल पर बड़ा फेरबदल

बता दें कि जब से एलन मस्क ने ट्विटर अधिग्रहण की घोषणा की थी तब से ट्विटर कर्मचारियों का भविष्य खतरे पड़ गया था। कंपनी लगातार मैनेजमेंट लेवल पर फेरबदल करने लग गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ने अपनी टैलंट हंट टीम में 30 प्रतिशत की कटौती की है। हाल ही में ट्विटर ने 100 कर्मचारियों की छंटनी की जानकारी दी है।

मस्क को भरना होगा फाइन

बता दें कि ट्विटर डील कैंसिल होने से अब मस्क को 1 बिलियन डॉलर का जुर्माना भरना होगा। सिक्योरिटी एक्सचेंज (SEC) फाइलिंग के मुताबिक, ट्विटर या एलन मस्क से कोई भी इस डील से पीछे हटेगा तो उन्हें 1 बिलियन डॉलर का जुर्माना देना होगा।

CUET UG Admit Card 2022: इसी हफ्ते जारी होगा सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड, जानें DOWNLODE करने का पूरा तरीका

 

Related News