बक्सर में हड़कंप! छोटी सी नैनो कार के गुप्त तहखाने से निकली, अंदर मिले सामान को देख उड़ गए अफसर के होश
बिहार के बक्सर जिले से शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। जिले के चौसा चेक पोस्ट पर चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
टीम ने एक टाटा नैनो कार की तलाशी लेकर उसमें गुप्त रूप से छिपाई गई 87.84 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। यह पूरी कार्रवाई चौसा चेक पोस्ट प्रभारी प्रियंका कुमारी के कुशल नेतृत्व में अंजाम दी गई।
यूपी नंबर की नैनो कार से बरामद हुई व्हिस्की की बोतलें और बीयर के कैन
जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रेशन नंबर (UP 32 ET 2327) वाली एक टाटा नैनो कार को रोककर उसकी गहनता से तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कार के भीतर से ब्रांडेड कंपनी 'ऑफिसर्स चॉइस' (Officer's Choice) व्हिस्की (180 एमएल) की 188 बोतलें (कुल 33.84 लीटर) और 'किंगफिशर' (Kingfisher) बीयर (500 एमएल) की 108 कैन (कुल 54 लीटर) बरामद की गईं। इस तरह नैनो कार के छोटे से स्पेस का इस्तेमाल कर ले जाई जा रही कुल 87.84 लीटर अवैध शराब और बीयर जब्त कर ली गई।
गोरखपुर गांव का 50 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, कार भी जब्त
शराब की खेप बरामद होने के बाद उत्पाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टाटा नैनो कार को जब्त कर लिया और मौके से तस्कर को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बक्सर जिले के ही राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर गांव निवासी (उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम (शराबबंदी कानून) के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक व कानूनी कार्रवाई की जा रही है।