img

Bollywood News बांग्लादेश में गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। हिंसा कम होने का कोई संकेत नहीं दिख रहा है। मशहूर अभिनेता शांतो खान और उनके पिता की भीड़ ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। अभिनेता शांतो खान के पिता सलीम खान चांदपुर सदर उपजिला के लक्ष्मीपुर मॉडल यूनियन परिषद के अध्यक्ष थे। वह एक फिल्म निर्माता और निर्देशक भी थे। दोनों की जमकर पिटाई की गई। इसमें उनकी मौत हो गयी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शान्तो खान और उनके पिता सलीम सोमवार दोपहर घर से निकल रहे थे, तभी फरक्काबाद बाजार में हिंसा भड़क गई। तभी उनका भीड़ से सामना हो गया। उस वक्त उन्होंने अपने पास मौजूद हथियारों से फायरिंग कर अपनी जान बचाने की कोशिश की। लेकिन बाद में हमलावरों ने सलीम खान और शान्तो खान पर हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी।

मुजीबुर रहमान पर बनी फिल्म के निर्माता सलीम खान थे। सलीम खान और उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सलीम को चांदपुर समुद्री सीमा पर पद्मा-मेघना नदी में अवैध रेत खनन का दोषी ठहराया गया था। इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा। फिलहाल उन पर एक और मामला चल रहा था।

सलीम खान के बेटे शांतो खान के खिलाफ भी 3.25 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जुटाने का मामला दर्ज किया गया था। शान्तो पर समय पर संपत्ति की घोषणा नहीं करने और अवैध संपत्ति अर्जित करने का भी आरोप था। बांग्लादेश में इस वक्त काफी हिंसा हो रही है। इसमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

--Advertisement--