अभिनेता आदित्य रॉय कपूर एक ऐसे एक्टर हैं जो न सिर्फ बेहतरीन एक्टिंग करते हैं बल्कि वे गिटार भी बजाने का शौक रखते हैं। उनके करियर की सबसे यादगार और सफल फिल्म रही ‘आशिकी 2’ रही है। इस फिल्म में उन्होंने जबरदस्त एक्टिंग की थी। आजकल उन पर फिल्म का खुमार छाया हुआ है तभी तो वो मॉल के बाहर गाना गाते और गिटार बजाते नजर आ गए। अब उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
एक्टर का नया रूप
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने अपनी पहली फिल्म ‘आशिकी 2’ में एक सिंगर की भूमिका निभाई थी लेकिन वह रियल लाइफ में भी बहुत अच्छा गाते हैं। आदित्य के अंदर का गायक हाल में एक इवेंट में नजर आया। जब उन्होंने बिल्कुल ‘आशिकी 2’ के अपने किरदार की तरह हाथों में गिटार थम कर एक गाने पर ऐसा समां बांधा कि हर कोई देखता रह गया।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर आदित्य रॉय कपूर का ये वीडियो खूब देखा और शेयर किया जा रहा है। आदित्य का ये वीडियो फिल्मफेयर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। आदित्य, दिल्ली में किसी इवेंट में पहुंचे हुए हैं जहां अपने फैंस के बीच वे गिटार लेकर पहुंच जाते हैं और अपने सिंगिंग से समां बांध देते हैं।