बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा के घर भी किलकारियां गूंज गयी हैं। एक्ट्रेस 46 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। उन्होंने ये खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिये फैंस के साथ साझा की। साथ ही दोनों बच्चों के नाम भी बताये। प्रीति जिंटा ने अपने बच्चों का नाम जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ रखा है। बता दें कि एक्ट्रेस सरोगेसी के माध्यम से जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।

सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट में प्रीती ने लिखा है- ‘मैं आज आप सभी के साथ हमारी अच्छी खबर शेयर करना चाहती हूं, मैं और जीन आज बहुद ज्यादा खुश हैं, हमारे दिलों में इतना ज्यादा ग्रैटिट्यूड और प्यार भर गया है क्योंकि हमारे घर में दो जुड़वां बच्चों Jai Zinta Goodenough और Gia Zinta Goodenough ने जन्म लिया है। वह आगे लिखती हैं- ‘हमारी इनक्रेडिबल जर्नी का हिस्सा बनने के लिए सभी डॉक्टर्स, नर्स और हमारी सरोगेट का दिल से धन्यवाद। सभी को बहुत सारा प्यार।
गौरतलब है कि एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने साल 2016 में अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी रचाई थी। अपने फेवरेट एक्ट्रेस की जिंदगी में आई इस ख़ुशी के लिए फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं। साथ ही बच्चों की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि प्रीति जिंटा की गिनती बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेसस में होती है। उन्होंने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। प्रीति ने मणिरत्नम की ‘दिल से’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिलहाल वह अपने पति के अमेरिका में रहती हैं। उनके पति जीन लॉस एंजेलिस में फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं।

_238128386_100x75.png)

_1615936189_100x75.png)
