bollywood/Nora Fatehi: गार्ड ने भीगते हुए नोरा फतेही की …, वीडियो देख लोगों का फूटा गुस्सा

img

नोरा फतेही जो कि डांस को लेकर हमेशा से ही चर्चा का विषय बनी हुई है, लेकिन आज हम बताऐंगे नोरा फतेही की उस वीडियो के बारे में जिसमे एक गार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भारी बारिश में उनका सिक्योरिटी गार्ड उनकी साड़ी संभाल रहा है।

nora fatehi
जी हां आपको बतादें कि, Nora Fatehi हाल ही में नोरा फतेही टेलीविजन के रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर के सेट पर नजर आई थी। जब वे इस शो के सेट पर पहुंची तो भारी बारिश हो रही थी। जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इस दौरान उन्होंने पिंक कलर की साड़ी पहन रखी थी। जिसे वे संभाल नहीं पा रही थी। जिसके बाद उनका सिक्योरिटी गार्ड उनकी साड़ी उठाता नजर आ रहा था। जिससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा कार से उतर रही हैं, साड़ी पहने हुए होने के कारण उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। तभी उनकी साड़ी उनके सिक्योरिटी गार्ड ने भीगते हुए संभाली और उन्हें वैनिटी वैन तक पहुंचाया। इस वीडियो को देखकर लोग नोरा को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

गार्ड ने संभाली नोरा की साड़ी

नोरा फतेही के इस रवैये से फैंस खासा नाराज हैं। अपने सिक्योरिटी गार्ड से साड़ी संभालना नौरा को अब काफी महंगा पड़ गया है। सामने आए वीडियो में नोरा खुद को बारिश में छाते से बचा रही है।

वहीं उनका गार्ड पानी में भीगते हुए उनकी साड़ी को संभाल रहा है। यह बात लोगों को जरा भी पसंद नहीं आई। लोग तरह-तरह के कमेंट कर नोरा को खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक ने तो नोरा को यह तक कह दिया कि ‘कहीं की महारानी है क्या।’ एक ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘गरीब व्यक्ति में हमेशा अमीर व्यक्ति का बैकअप लेने का साहस होता है, इस लड़के को सलाम।’

नोरा की हरकतों पर भड़के फैंस

नोरा की ऐसी हरकतें फैंस को जरा भी पसंद नहीं आई हैं। वे उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘कपड़े खुद पहनों और संभाले कोई दूसरा।’ वहीं एक ने कहा कि ‘हमेशा शॉर्ट्स पहनकर घूमती है और अब बारिश में साड़ी।

heart blown : आज के युग के श्रवण कुमार को देखकर न रोक पाएंगे अपने आंसू, अनुपम का दिल हुआ गदगद, जानें क्या कहा

 

 

 

Related News