img

Up Kiran, Digital Desk: आजकल शादी-ब्याह के शुभ माहौल में भी धोखेबाजों की घुसपैठ बढ़ती जा रही है। आए दिन ऐसी खबरें आती हैं जहां शादी के नाम पर दूल्हे और उसके परिवार को लूट लिया जाता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

शादी तय हुई; लाखों दिए फिर भी लुट गए

बुलंदशहर के अहार थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग कैलाश नाम के युवक की शादी बड़ी मुश्किल से तय हुई थी। गांव में रहकर खेती-बाड़ी करने वाले कैलाश के लिए यह एक बड़ी खुशी का पल था। शादी की खुशी में उसने दलाल को सवा लाख रुपये नकद भी दिए।

शुक्रवार देर शाम अहार के अवंतिका देवी मंदिर में परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में कैलाश और पूजा नाम की युवती की धूमधाम से शादी हुई। शादी के बाद नई दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची। घर में सब खुश थे दावत हुई और खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। दुल्हन पूजा भी बेडरूम में न जाकर आंगन में ही सो गई।

आधी रात की साफ़-सफाई और सुबह का सन्नाटा

रात के करीब 2 बजे का वक्त था। घर के बाकी सदस्य सो रहे थे। तभी दुल्हन पूजा ने अपने हाथ की सफाई दिखाई। कुछ देर बाद जब दूल्हे कैलाश की आंख खुली तो उसने जो नज़ारा देखा वो उसके होश उड़ाने वाला था। दुल्हन पूजा चारपाई पर नहीं थी!

घर के लोगों ने उसे तलाशना शुरू किया लेकिन वह कहीं नहीं मिली। तब दूल्हे और उसके परिवार को समझ आया कि उनके साथ क्या हुआ है। दुल्हन घर से घरेलू जेवरात और गहने लेकर फरार हो चुकी थी! सुबह होते ही पीड़ित कैलाश अपने परिजनों के साथ अहार थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी आपबीती बताई जिसके बाद पुलिस ने तहरीर दर्ज कर ली है।

--Advertisement--