एयरटेल यूजर्स के बैंक खाते से कटने वाले हैं 17 हजार रुपए, तुरंत कर लें ये एक जरूरी काम
अगर आप एयरटेल के कस्टमर हैं और पिछले साल से मुफ़्त 'Perplexity Pro' AI सर्विस का मज़ा ले रहे हैं तो आपके लिए एक बेहद ज़रूरी चेतावनी है। इस बेहद लोकप्रिय मुफ़्त सर्विस की समय सीमा अब समाप्त होने की कगार पर है।
ऐसे में अगर आप समय रहते अपना सब्सक्रिप्शन कैंसिल नहीं करते हैं तो आपके बैंक खाते या क्रेडिट कार्ड से ऑटोमैटिक भुगतान के तहत एक बड़ी रकम कट सकती है। एयरटेल ने जुलाई 2025 में इस एआई कंपनी के साथ हाथ मिलाया था जिसके तहत मोबाइल, ब्रॉडबैंड और डीटीएच ग्राहकों को सालभर के लिए करीब ₹17,000 की कीमत वाला यह प्रो प्लान एकदम फ्री दिया गया था। अब इस मुफ़्त अवधि के पूरा होने पर यूज़र्स को लगातार ईमेल और मैसेज के ज़रिए अलर्ट भेजे जा रहे हैं।
क्या 17 जुलाई ही है पैसे कटने की आखिरी तारीख?
सोशल मीडिया और इंटरनेट पर चल रहे दावों के उलट हर ग्राहक के लिए पैसे कटने की तारीख एक जैसी नहीं है। दरअसल अलग-अलग ग्राहकों ने इस ऑफर को अलग-अलग दिनों में एक्टिवेट किया था इसलिए सभी की बिलिंग साइकिल अलग हो सकती है।
ग्राहकों को सबसे पहले अपने निजी अकाउंट में जाकर अगली बिलिंग डेट की जांच करनी चाहिए। अगर आपने अपनी बैंकिंग डिटेल्स ऐप या वेबसाइट से लिंक कर रखी हैं और ऑटो-रिन्यूअल का विकल्प चालू है तो मुफ़्त समय खत्म होते ही तुरंत पैसे कट जाएंगे। इसलिए किसी भी भ्रामक जानकारी में आने के बजाय अपने Perplexity प्रोफाइल में जाकर असली तारीख ज़रूर देख लें।
वेबसाइट यूज़र्स इस आसान तरीके से रद्द करें अपना प्लान
अगर आपने इस सर्विस को लैपटॉप या डेस्कटॉप पर सीधे वेबसाइट के माध्यम से शुरू किया था तो इसे बंद करने की प्रक्रिया बहुत सरल है। सबसे पहले अपने प्रोफाइल में जाकर 'सेटिंग्स' या 'अकाउंट' के विकल्प को चुनें। इसके बाद आपको 'सब्सक्रिप्शन' या 'बिलिंग' का मुख्य मेनू दिखाई देगा जहां 'मैनेज' (Manage) पर क्लिक करके आप इसे आसानी से कैंसल कर सकते हैं। प्लान रद्द करने के तुरंत बाद यह ज़रूर देख लें कि स्क्रीन पर स्टेटस 'Cancelled' या 'Auto-Renew Off' दिखाई दे रहा है या नहीं ताकि भविष्य में कोई तकनीकी गड़बड़ी न हो।