खुल गया कुबेर का तहखाना: समंदर की गहराइयों में मिला अरबों का सोना, वैज्ञानिकों के भी उड़े होश

खुल गया कुबेर का तहखाना: समंदर की गहराइयों में मिला अरबों का सोना, वैज्ञानिकों के भी उड़े होश

टोक्यो से लगभग 360 किलोमीटर दूर समंदर की गहराइयों में प्रकृति ने एक ऐसा रहस्य छिपा रखा था, जिसने विज्ञान जगत के साथ-साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था की उम्मीदों को भी एक नया मोड़ दे दिया है।

अक्सर जिसे लोग बेकार का पत्थर समझकर छोड़ देते थे, आज उसी के सीने को चीरकर वैज्ञानिकों ने एक ऐसा खजाना ढूंढा है जो खुली आंखों से दिखाई नहीं देता। हिगाशी-आओगाशिमा काल्डेरा नामक अंडरवाटर ज्वालामुखी क्षेत्र में 700 मीटर नीचे रोबोटिक पनडुब्बियों की मदद से यह ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की गई है।

मूर्खों का सोना या कुबेर का खजाना?

हम बात कर रहे हैं पाइराइट की, जिसे आम भाषा में 'फूल गोल्ड' यानी मूर्खों का सोना कहा जाता है। अपनी पीली चमक के कारण यह हमेशा से धोखा देता आया है। लेकिन इस बार यह धोखा नहीं बल्कि एक बहुत बड़ा चमत्कार साबित हुआ है। वैज्ञानिकों ने जब अत्याधुनिक तकनीक 'सेकेंडरी-आयन मास स्पेक्ट्रोमेट्री' के जरिए इन पत्थरों की आंतरिक संरचना की जांच की, तो पता चला कि इसके क्रिस्टल लैटिस के भीतर परमाणु दर परमाणु असली सोना बुना हुआ है। यह सोना किसी टुकड़े या दाने के रूप में नहीं है, बल्कि पत्थरों के डीएनए में इस कदर घुला हुआ है कि इसे केवल एडवांस माइक्रो-एनालिटिकल टूल्स से ही देखा जा सकता है।

आम जनता और पर्यावरण पर क्या होगा इसका असर

इस खोज की सबसे खास बात यह है कि इसमें सोने की मात्रा 1.9 वजन प्रतिशत तक दर्ज की गई है, जो बेहद उच्च श्रेणी की मानी जाती है। जब पृथ्वी के भीतर से निकलने वाला बेहद गर्म तरल पदार्थ समंदर के ठंडे पानी से मिलता है, तो रासायनिक बदलावों के कारण यह सोना पत्थरों के भीतर समा जाता है।

अब सवाल यह उठता है कि इस खोज से आम इंसान की जिंदगी पर क्या फर्क पड़ेगा? वर्तमान में पारंपरिक सोने की खदानों के कारण पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचता है और जंगलों को काटना पड़ता है। अगर समुद्र के नीचे से इस अदृश्य सोने को निकालने की तकनीक व्यावसायिक रूप से सफल हो जाती है, तो जमीन पर होने वाले खनन का दबाव कम होगा। इसके अलावा, बाजार में सोने की उपलब्धता बढ़ने से आने वाले दशकों में इसकी कीमतों और वैश्विक अर्थव्यवस्था में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।

Latest Posts