7,000mAh बैटरी और 10000 की सीधी छूट, Flipkart सेल में Moto G37 Power पर महा-लूट ऑफर

7,000mAh बैटरी और 10000 की सीधी छूट, Flipkart सेल में Moto G37 Power पर महा-लूट ऑफर

बड़ी बैटरी वाले किफायती स्मार्टफोन की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर जबरदस्त ऑफर सामने आया है। मोटोरोला के दमदार डिवाइस Moto G37 Power की खरीद पर इस समय लिस्ट प्राइस से 10,000 रुपये तक की बड़ी छूट दी जा रही है। फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग बिलियन डेज सेल के दौरान इस फोन को भारी मूल्य कटौती और अतिरिक्त बैंक ऑफर्स के साथ बेहद किफायती दाम में खरीदा जा सकता है।

Moto G37 Power को बाजार में दो स्टोरेज ऑप्शंस 4GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज में पेश किया गया है। रंग विकल्पों की बात करें तो यह तीन आकर्षक शेड्स- पैनाटोन नॉटिकल ब्लू (Panatone Nautical Blue), पैनाटोन इम्पेनेटेबल (Panatone Impenetrable) और पैनाटोन कैप्री (Panatone Capri) में उपलब्ध है। भारत में इसे 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा गया था, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 18,999 रुपये में पेश हुआ था।

फ्लिपकार्ट पर यह डिवाइस 26,499 रुपये की शुरुआती एमआरपी पर लिस्टेड है, वहीं इसका टॉप वेरिएंट 30,499 रुपये की एमआरपी पर दिख रहा है। सेल डिस्काउंट के तहत इसका बेस मॉडल सीधे 16,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा बैंक व पेमेंट ऑफर्स के जरिए फोन की खरीद पर 1,775 रुपये तक की अतिरिक्त छूट का फायदा भी उठाया जा सकता है, जिससे यह डील ग्राहकों के लिए बेहद किफायती बन जाती है।

फीचर्स पर नजर डालें तो Moto G37 Power में 6.6 इंच का HD+ एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की विजिबिलिटी बेहतर रखने के लिए 1050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है। परफॉर्मेंस के मोर्चे पर यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 (MediaTek Dimensity 6400) प्रोसेसर पर रन करता है।

मेमोरी और स्टोरेज के मामले में 8GB तक रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक आसानी से बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए रियर में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और पीडीएएफ (PDAF) सेंसर मौजूद है, वहीं फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इस हैंडसेट की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी विशाल 7,000mAh की बैटरी है, जो 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और लंबे बैकअप का भरोसा देती है।