स्मार्ट टीवी के दाम में ऐतिहासिक गिरावट; सिर्फ 6,999 में घर लाएं ब्रैंडेड स्मार्ट टीवी, यहां से खरीदें
फ्लिपकार्ट की आगामी फेस्टिव सीजन सेल के साथ ही स्मार्ट टीवी बाजार में डिस्काउंट की जबर्दस्त बहार आ गई है। 9 अक्टूबर से आम ग्राहकों के लिए लाइव होने वाली इस सेल में विभिन्न टॉप ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत गिरकर महज ₹6,999 रह गई है। कंपनी के प्रीमियम सब्सक्राइबर्स यानी फ्लिपकार्ट प्लस और ब्लैक मेंबर्स के लिए यह महासेल 8 अक्टूबर से ही 24 घंटे पहले शुरू की जा रही है, जहां सैमसंग, एलजी, टीसीएल, कोडेक और रियलमी जैसे दिग्गज ब्रांड्स पर सीधा प्राइस कट देखने को मिलेगा।
स्मार्ट टीवी की शुरुआती रेंज 6999
बजट सेगमेंट में सबसे बड़ा दांव न्यूयॉर्क बेस्ड ब्रांड Kodak ने लगाया है, जिसके स्मार्ट टीवी की शुरुआती रेंज ₹6,999 रखी गई है। कोडेक का 55 इंच एलईडी टीवी ₹34,999 में और JioTele OS पर चलने वाला 65 इंच का बड़ा स्क्रीन टीवी ₹42,499 में उपलब्ध होगा। इसके अलावा स्पेशल एडिशन वाला 50 इंच ओलेड टीवी ₹23,499 में मिलेगा, जबकि बजट फ्रेंडली Kodak X900 Pro सीरीज के 40 इंच और 43 इंच मॉडल को क्रमशः ₹11,999 और ₹13,999 में खरीदा जा सकेगा। कॉम्पैक्ट और प्रीमियम सेगमेंट तलाशने वालों के लिए Realme का 32 इंच QLED स्मार्ट टीवी भी सिर्फ ₹8,499 में लिस्ट किया गया है।
प्रीमियम और 4K सेगमेंट की बात करें तो दक्षिण कोरियाई दिग्गज Samsung के Crystal UHD LED टेलीविजन की शुरुआत ₹34,999 से हो रही है। सैमसंग का 55 इंच 4K टीवी ₹34,999 में, 55 इंच Mini LED टीवी ₹36,999 में और बड़ा 65 इंच 4K मॉडल ₹41,999 में मिलेगा। वहीं LG के 43 इंच 4K स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत ₹25,999 रखी गई है, जबकि इसका 55 इंच 4K वेरिएंट ₹36,990 में मिलेगा। डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में आगे रहने वाली TCL ने अपने 55 इंच यूएचडी स्मार्ट टीवी की कीमत ₹23,500, 55 इंच QLED टीवी की कीमत ₹25,999 और प्रीमियम 55 इंच QD Mini LED टीवी की कीमत ₹52,500 तय की है। इन सबके साथ Motorola और Philips के मॉडल्स पर भी आकर्षक बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहे हैं।