सैमसंग का नया धमाका! 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Galaxy A18, जानिए कीमत
दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग ने अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया हैंडसेट Samsung Galaxy A18 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे सिंगापुर के बाजार में उतारा है, जिसे जल्द ही अन्य वैश्विक बाजारों में भी पेश किए जाने की उम्मीद है। इस फोन का डिजाइन हाल ही में पेश किए गए Galaxy A27 से काफी मिलता-जुलता है। कंपनी ने इसे सिंगल स्टोरेज वेरिएंट 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। इसकी कीमत SGD 328 (लगभग 24,000 रुपये) रखी गई है और ग्राहक इसे लाइट ब्लू, ब्लैक और सिल्वर रंग विकल्पों में खरीद सकते हैं।
सैमसंग का यह नया फोन 6.7 इंच के फुल एचडी प्लस (FHD+) सुपर एमोलेड (Super AMOLED) डिस्प्ले के साथ आता है, जो स्मूथ विजुअल्स के लिए 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन और सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रखने के लिए इसे IP64 रेटिंग मिली है। परफॉर्मेंस की बात करें तो डिवाइस में MediaTek Helio G99+ ऑक्टाकोर प्रोसेसर मौजूद है। यूजर्स फोन की रैम और इनबिल्ट स्टोरेज दोनों को माइक्रोएसडी कार्ड और वर्चुअल रैम तकनीक के जरिए बढ़ा सकते हैं।
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Galaxy A18 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए डिवाइस में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन लेटेस्ट Android 16 पर आधारित OneUI 8 पर काम करता है और इसमें गूगल जेमिनी पावर्ड 'Circle to Search' जैसे स्मार्ट AI फीचर्स भी शामिल हैं।