Cancelled Train List: इस रुट पर रद्द हुईं कई ट्रेनें, जानें वजह

img

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे डेवलपमेंट वर्क, मौसम और अन्य वजहों से हर दिन सैकड़ों ट्रेनें रद्द करता है या फिर उनके समय में बदलाव करता है। ट्रेनों के कैंसिल होने की जानकारी डिपार्टमेंट द्वारा रेलवे ट्रेन इनक्वायरी के लिए बनी NTES की वेबसाइट पर अपडेट भी की जाती रहती है। इन दिनों विभिन्न जोन में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते भी ट्रेनें कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल की जा रही है।

TRAIN

इसी कड़ी में उत्तर मध्य रेलवे के नैनी और प्रयागराज छिवकी स्टेशन के मध्य तीसरी लाइन को शुरू करने के लिए पूर्व मध्य रेल की कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक इस रूट पर 15 मार्च तक रेल सेवा आंशिक तौर पर बाधित रहेगी। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया गया है।

रद्द की गई ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 82355 पटना-सीएसएमटी, मुंबई एक्सप्रेस 09 एवं 13 मार्च, 2022 को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 82356 सीएसएमटी, मुंबई-पटना एक्सप्रेस 11 एवं 15 मार्च, 2022 को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 22947 सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस 12 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 22410 आनंद विहार टर्मिनल-गया एक्सप्रेस 12 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 22948 भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस 14 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 12519 लोकमान्य तिलक-कामाख्या एक्सप्रेस 13 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 12520 कामाख्या-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 10 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 11045 छत्रपत्रि साहूमहाराज टर्मिनल कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस 11 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 11046 धनबाद-छत्रपत्रि साहूमहाराज टर्मिनल कोल्हापुर एक्सप्रेस 14 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 22465 मधुपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 10 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 22466 आनंद विहार टर्मिनल-मधुपुर एक्सप्रेस 09 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 22409 गया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 13 मार्च 2022 को रद्द रहेगी।
Related News