चेक कर लें अपना बैंक अकाउंट, सरकार ने डाले हैं दो-दो हजार रुपए, नहीं आए तो इस नम्बर पर करें फोन

img

नई दिल्ली॥ कोविड-19 खतरे के चलते सरकार ने देश के करोड़ों लोगों को मदद राशि देने का ऐलान किया है। इसी बीच मोदी सरकार ने पीएम किसान सम्मान योजना के अतंर्गत 9.13 करोड़ किसानों के बैंक खातों में रुपए डाले हैं। इसलिए अभी चेक कर लें अपना बैंक खाता।

Modi monay

जानकारी के मुताबिक, मोदी सरकार ने पीएम किसान योजना के अंतर्गत 9.13 करोड़ किसानों को 18,253 करोड़ रुपए दिए हैं। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट के जरिए इस बात की सूचना दी है। यदि आपका भी नाम सूचना में शामिल है तो आपको भी सरकार की तरफ से सहायता राशि दी जाएंगी। ऐसे में सबसे पहले अपनी लिस्ट में चेक करें। इसके लिए आप वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

यहां होम पेज के मेन्यू बार में फार्मर कार्नर का ऑप्शन होगा। यहां क्लिक करने पर आपको ‘लाभार्थी लिस्ट’ का लिंक मिलेगा। उस पर जाएं। उसमें आप अपना प्रदेश, जनपद, उप-जिला, ब्लॉक व गांव विवरण दर्ज करें। इसके बाद Get Report पर क्लिक करें। इस पर पूरी सूची आ जाएंगी।

पढि़ए-बॉर्डर पर चीन की नई चाल कर रही हैरान, पूरी तरह से तैयार है इंडियन आर्मी

यदि आपके अकाउंट में रुपए नहीं आए है तो आप अपने लेखपाल, कानूनगो एवं जिला कृषि अफसर से सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अलावा केंद्रीय कृषि मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर से भी आपको सहायता मिल सकती हैं। आप PM-Kisan Helpline 155261 या टोल फ्री 1800115526 नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं। आप मंत्रालय के इस नम्बर (011-23381092) से भी सम्पर्क कर सकते हैं।

Related News