एक बार फिर किया गया संसार के खत्म होने का दावा, रिसर्च में हुआ खुलासा

img

न्यूयॉर्क।। वर्ष 2000 में चारों ओर शोर था कि विश्व का अंत होने वाला है। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं। उस दावे के बाद फिर से एक बार विश्व का अंत होने का दावा किया गया है। इस बार ये दावा कुछ रिसर्चकर्ताओं ने किया है। इन्होंने सृष्टि के विनाश की पूरी आशंका जताई है।

इनकी जांच के अनुसार, लगभग 26 करोड़ साल पहले धरती पर पहली बार महाप्रलय आया था। जिसके बाद 6 बार पृथ्वी पर सारे जीव-जंतुओं का खात्मा हो गया था। यूएस की न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मिशेल रेम्पिनो ने एक शोध को पेश करते हुए बताया कि ऐसा फिर एक बार हो सकता है।

प्रोफेसर मिशेल रेम्पिनो ने उन सभी आयामों की जांच कि जो पृथ्वी को विनाश की तरफ ले जाते हैं। अपने शोध को पेश पार्टी समय प्रोफेसर ने बताया कि विनाश का कारण पर्यावरण के साथ हुए खिलवाड़ के कारण हुआ था। उसके बाद धरती पर बाढ़, महाप्रलय और ज्वालामुखी ब्लॉस्ट जैसी घटनाएं हुई थीं। ज्वालामुखी ब्लॉस्ट के बाद पूरी धरती पर लाखों किलोमीटर तक लावा फ़ैल गया था कई जीव-जंतु और मानव प्रजाति का विनाश हो गया था।

पढ़िए-इस देश का तरीका अपना कोरोना वायरस से बच सकती है दुनिया, जानिए कैसे

रिसर्च के अनुसार, पृथ्वी का तापमान जिस तरह से बढ़ रहा है उससे महाप्रलय आ सकता है। प्रोफेसर मिशेल रेम्पिनो के मुताबिक ऐसा ही चलता रहा तो 7वीं बार पृथ्वी का विनाश होने से कोई नहीं रोक सकता। वहीं भूवैज्ञानिक ने भी महाप्रलय को लेकर एक थ्योरी पेश की उनके अनुसार, पांच बार महाप्रलय आ चुका है।

Related News