Bhagwant Mann CM अब दिल्ली मॉडल तर्ज पर पंजाब में करेंगे काम, सरकारी राशन पर किया बड़ा ऐलान

img

नई दिल्ली, 28 मार्च। आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों के लिए राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने का फैसला किया है। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann CM) ने सोमवार को कहा, “हमारे अधिकारी आपको फोन कर पूछंगे की आप किस समय घर पर हैं। हमारे अधिकारी उस हिसाब से आपको आपके घर तक राशन पहुंचाएंगे। यह एक वैकल्पिक योजना है।Bhagwant Mann CM

 

सीएम मान (Bhagwant Mann CM) ने कहा कि राज्य में लोगों को अब राशन लेने के लिए कतारों में नहीं लगना पड़ेगा, क्योंकि यह उनके दरवाजे पर पहुंचाया जाएगा। मान ने कहा, “लोगों के पास इस योजना को चुनने का विकल्प होगा। राशन डिपो के पास रहने वाले इसे डिपो से प्राप्त कर सकते हैं। जो लोग डोरस्टेप डिलीवरी का विकल्प चुनते हैं, उन्हें संबंधित कर्मियों को यह बताना होगा कि वे अपने स्थान पर किस समय उपलब्ध हैं। उन्हें स्वच्छ और अच्छी गुणवत्ता वाला राशन पहुंचाया जाएगा।

एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू की

मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann CM)ने कहा कि सरकार ने लोगों के जीवन को आसान बनाने का फैसला किया है, क्योंकि सरकारों को ऐसा करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बुनियादी जरूरतों पर काम करने के बाद जल्द ही इस योजना को शुरू किया जाएगा। इससे पहले सुबह आप ने ट्वीट किया था, जिसमें कहा गया था कि मान दिन में पंजाब के लोगों के लिए बड़ी घोषणा करेंगे।

वहीं, पंजाब में शुरू हुई एंटी करप्शन हेल्पलाइन ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हेल्पलाइन पर एक महिला क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दे दिया है। (Bhagwant Mann CM)

पंजाब के सीएम (Bhagwant Mann CM) ने 23 मार्च को एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू की थी, जिसमें लोगों को रिश्वत मांगने या अन्य कदाचार में लिप्त अधिकारियों के वीडियो अपलोड करने की भी सुविधा मिली है। कांग ने कहा कि क्लर्क की तैनाती जालंधर के तहसीलदार कार्यालय में हुई थी।

Lakhimpur Kheri Case में जांच कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, जमानत पर फैसला सुरक्षित

Related News