img

पश्चिमी UP में हुई बारिश और आसमान में बादल छाये रहने से एक बार फिर UP के मौसम का मिजाज बदल गया। राज्य के अधिकांश जिलों में सामान्य से अधिक तापमान रहा जिससे लोगों को शीतलहर से बहुत राहत मिल सकी। हालांकि यह राहत अधिक दिनों तक नहीं रहेगी और बारिश के बाद एक बार फिर से 6 जनवरी के बाद राज्य में शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी UP के साथ पूर्वी UP में भी बारिश की संभावना है।

Winter

पक्षिमी विक्षोभ के सक्रिय होने व हवा का रुख बदलने से मौसम का मिजाज शनिवार की शाम से ही बदलने लगा और रात में आसमान में बादल छाने लगे। इसके बाद रविवार को पश्चिमी UP में मेरठ से लेकर अलीगढ़ तक तेज बारिश हुई। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश हुई।

सोमवार को भी राजधानी लखनऊ सहित कई जनपदों में पानी की बौछारों से चली सर्द हवाएं लोगों को परेशान करती रहीं। सोमवार की सुबह राज्य के अधिकांश जनपदों में कोहरा भरा रहा और सूरज चढ़ने के साथ खत्म हुआ। वहीं बारिश के साथ आसमान में बादल रहने से राज्य के लगभग सभी जनपदों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान तो सामान्य से अधिक ही रहा, जिससे सर्दी का असर कम रहा।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एसएन पांडेय ने सोमवार को UP के पश्चिमी भागों में तेज बारिश हुई है और अब पूर्वी UP में भी स्थानीय स्तर पर बारिश के आसार हैं। सोमवार की सुबह राजधानी लखनऊ सहित कई जनपदों में हल्की बारिश हुई है। बताया कि छह जनवरी तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

इसके बाद एक बार फिर सर्द हवाएं चलेगीं और लोगों को शीतलहर परेशान करेगी। उन्होंने बताया कि मौसम के इस बदलाव के चलते सुबह व रात के तापमान में कुछ वृद्धि होगी। लखनऊ और कानपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। इसके अलावा पाला पड़ने की भी संभावना है। गंगा के मैदानी क्षेत्रों में तराई इलाकों में घने कोहरे की चादर छाई रहेगी। पूर्वी UP के कुछ जनपदों में तापमान सामान्य से कम होने से गलन बरकरार रही।

प्रमख शहरों का इस तरह रहेगा अधिकतम व न्यूनतम तापमान

आगरा 21—14, अलीगढ़ 15—12, बहराइच, 24—12, बांदा 25—6, बरेली 21—13, फैजाबाद 22—9, नोएडा 18—10, गाजियाबाद 20—11, गोरखपुर 24—13, झांसी 25—15, लखनऊ 25—14, प्रयागराज 27—13, वाराणसी 25—11, कानपुर 24—13 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।

 

--Advertisement--