कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पूंका पुतला, जानें कारण

img
मंदसौर, 08 अक्टूबर यूपी किरण। पूर्व सीएम एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के काफिले पर बुधवार को अनूपपुर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा पथराव कर दिया था। इस घटना के विरोध में कांग्रेस में आक्रोश देखने को मिला और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस द्वारा मल्हारगढ बस स्टैंड पर जमकर नारेबाजी कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि उपचुनाव में जनता कमलनाथजी के पन्द्रह महीने के कार्यकाल से काफी सन्तुष्ट है और इसी कारण उन्हें भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है, भाजपा हताश एवं निराश होकर कमलनाथजी के काफिले पर पत्थर बाजी कर रही है जो निंदनीय है।
कार्यकारी अध्यक्ष तुलसीराम पाटीदार ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा की हार सुनिश्चित है इस लिए शिवराज के गुंडे पत्थरबाजी पर आगये है। इस अवसर पर अनिल बोराना, विजेश मालेचा, अजित सिंह शक्तावतलियाकत मेव, अंकित कांसल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

 

Related News