Digvijaya Singh का विवादित बयान, कहा…उम्र वाली महिलाओं की पसंद मोदी, बीजेपी ने जताई आपत्ति

img

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) का एक विवादित बयान सोशल-मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पार्टी कार्र्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कह रहे हैं कि 40 से 50 वर्ष आयु वाली महिलायें ही मोदी को पसंद करती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, दिग्विजय सिंह ने आगे कहा है कि मोबाइल का इस्तेमाल करने वाली लड़कियां मोदी से प्रभावित नही हैं। खबर के मुताबिक उन्होंने ये बात भोपाल में आयोजित कार्र्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम के दौरान कही है।priyanka modi digvijay

Digvijaya Singh पार्टी कार्यकर्ताओं को कर रहे थे संबोधित

पार्टी कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नजरआ रहे हैं। हिंदी चैनल आजतक के मुताबिक वायरल वीडियो में दिग्विजय सिंह कहते हैं कि प्रियंका गांधी ने एक बड़ी रोचक बात बतायी थी। यह बात कभी हम लोगों के दिमाग में नहीं आयी। वह आगे कहते हैं कि प्रियंका ने कहा था कि 40 से 50 साल की जो महिलायें हैं वो मोदी से ज्यादा प्रभावित हैं। लेकिन कम उम्र की लड़कियां, जो जींस पहनती हैं और मोबाइल यूज करती हैं वो मोदी से प्रभावित नहीं हैं। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं को समझाते हुये कहते हैं कि इस पर बात करने की जरूरत है। मोबाइल रखने वाली लड़कियां ही सोशल-मीडिया पर एक्टिव हैं। इसलिये उन लोगों के साथ संपर्क बढ़ाने की जरूरत है।

सावरकर और गाय पर दिया था विवादित बयान

एक दिन पहले ही दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने सावरकर और गाय को लेकर एक विवादित बयान दिया था जो वायरल हुआ था। अपने इस बयान में दिग्विजय सिंह ने दावा किया था कि सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि “अपने मल में लोटने वाली गाय को माता कैसे मान सकते हैं।” सिर्फ इतना ही नहीं, दिग्विजय ने यह भी दावा किया था कि सावरकर ने गाय का मांस खाने को गलत नहीं बताया था। दिग्विजय के इस बयान पर काफी विवाद हुआ था और बीजेपी नेताओं ने आपत्ति भी जताई थी।

Sunny Leone को मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने दी चेतावनी, कहा- अगर नहीं किया ये काम, तो…

Related News