कोरोना मुक्त हुईं अभिनेत्री पूजा हेगड़े, फैंस से बोलीं-ऐसे इस्तेमाल करें ऑक्सीमीटर, देखें वीडियो

img
अभिनेत्री पूजा हेगड़े कोरोना महामारी को मात देते हुए हाल ही में  इससे मुक्त हुई हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिये फैंस को अपने कोरोना फ्री होने की जानकारी दी थी। वहीं अब अभिनेत्री ने इस मुश्किल दौर में इस भयावह महामारी का सामना कर रहे लोगों के साथ ही अपने तमाम फैंस को ऑक्सीमीटर के सही इस्तेमाल के बारे में बताया है।
Pooja Hegde

वीडियो शेयर जानकारी दी

अभिनेत्री ने ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए ऑक्सीमीटर इस्तेमाल करने की सही जानकारी दी है। इस वीडियो से उन लोगों को बहुत मदद मिलेगी, जिन्हें ऑक्सीमीटर का सही इस्तेमाल नहीं पता है। वीडियो शेयर कर पूजा हेगड़े ने बताया है कि खुद उन्हें भी इस बात की जानकारी नहीं थी। इसके बारे में उन्हें डॉक्टर ने समझाया था। अब ये जानकारी वो फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। पूजा हेगड़े के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे है और इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
Related News