आंध्र प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, एक दिन में आए इतने नए केस, 31 लोगों की गई जान

img
अमरावती, 02 अक्टूबर यूपी किरण। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश में 6,555 नए कोरोना पॉजिटिव केस और 31 मौतें हुई हैं। इससे राज्य में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 7,06,790 हो गई है।
         
महामारी के कारण अब तक 5,900 लोगों की मौत हो चुकी है। 24 घंटे की अवधि में 70,399 नमूनों का परीक्षण किया गया।
कोरोना से अब तक 6,43,993 लोगों को  विभिन्न हॉस्पिटल से छुट्टी हो चुकी है। वर्तमान में राज्य में 56,897 सक्रिय मामले हैं। अब तक 59,48,534 परीक्षण किए गए हैं।

 

Related News