महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में आए इतने नये केस

img
मुंबई, 14 अक्टूबर यूपी किरण। महाराष्ट्र में बुधवार को 12,552 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 15,54,389 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 158 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 40,859 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 13,16,769 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 158 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 48 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 76 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 11, पुणे मंडल में 33, कोल्हापुर मंडल में 8, औरंगाबाद मंडल में 5, लातूर मंडल में 6, आकोला मंडल में 2, नागपुर मंडल में 17 कोरोना मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 2,34,602 हो गई है। मुंबई में अब तक 9,555 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 19,517 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 13,16,769 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 1,96,288 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 23,828 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं।

 

 

Related News