नई दिल्ली॥ कोविड-19 की वजह से देश में लागू हुआ लॉकडाउन समाप्त हो गया है। ‘अनलॉक 1’ में कोविड-19 के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। अब देश में कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या साढ़े 4 लाख के पास पहुंच गई है। इस बीच कई बड़े शहरों में फिर से लॉकडाउन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। चेन्नै में 19 से 30 जून तक लॉकडाउन लागू है। गुवाहाटी में भी मंगलवार से 14 दिन का लॉकडाउन लागू कर दिया गयाहै। अब बेंगलुरु में कोविड-19 की रफ्तार बढ़ने से फिर से लॉकडाउन लागू किए जाने पर विचार शुरू हो गया है।

तमिलनाडु में कोविड-19 की रफ्तार बेकाबू हो गई है। सबसे ज्यादा मामले चेन्नै में ही है। इसी को देखते हुए मेट्रोपोलिटिन चेन्नै पुलिस क्षेत्र के चार जिलों में 19 से 30 जून तक लॉकडाउन लागू कर दिया जाएगा। ये चार जिले चेन्नै, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और तिरवल्लूर हैं। इस लॉकडाउन को ‘मैक्सिमाइज रेस्ट्रिक्टेड लॉकडाउन’ नाम दिया है। चेन्नै में कोरोना के कुल 44,205 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ही चेन्नै में 1380 नए मामले सामने आए हैं।
पढि़ए- इस वजह से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर ही फूंका गया था पुतला!
असम में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच फिर से लॉकडाउन की चर्चा शुरू हो गई है। गुवाहाटी के 11 नगर पालिका क्षेत्रों में मंगलवार से ही 14 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। असम प्रदेश में अभी तक कोविड-19 के 3718 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 1584 लोग ठीक हो चुके हैं और 8 की मौत हो चुकी है। असम सरकार ने गुवाहाटी में रैंडम सैंपलिंग शुरू की है, जिसमें 50 हजार सैंपल लिए जाएंगे।




