img

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर से भी लोगों को इसकी आवाज सुनाई दी। विस्फोट में फैक्ट्री में काम कर रहे आठ मजदूरों की मौत हो गई। अनकापल्ले के पुलिस अधीक्षक तुहिन सिन्हा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए घटना की पुष्टि की।

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ले जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर से भी लोगों को इसकी आवाज सुनाई दी। विस्फोट में फैक्ट्री में काम कर रहे आठ मजदूरों की मौत हो गई।

अनकापल्ली के पुलिस अधीक्षक तुहिन सिन्हा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए घटना की पुष्टि की।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अनकापल्ले जिले के कोटावुरुतला में एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में 8 श्रमिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया। सीएम ने घटना की जानकारी जुटाने के लिए जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और राज्य की गृह मंत्री अनीता से फोन पर बात की।

सीएम ने कहा कि उन्होंने अफसरों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा मिले। सरकार पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान करेगी तथा उनसे मजबूत बने रहने का आग्रह किया। उन्होंने अफसरों को घटना की गहन जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। अफसरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि घायल श्रमिकों में से दो की हालत गंभीर है।