इन 11 राज्यों में कोविड-19 पर मिल रही है जीत, अभी तक आधे से ज्यादा मरीज ठीक होकर घर लौटे

img

नई दिल्ली॥ देशभर में कोविड-19 से अभी तक 775 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 23 हजार से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। आकंड़े इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि अब धीरे-धीरे कोविड-19 का संक्रमण कम हो रहा है।

लिहाजा आज से सरकार ने कई शॉपों को भी खोलने की अनुमति दे दी है। कुछ ही राज्य ऐसे हैं जहां मरीजों की रफ्तार में कोई कमी नहीं आई है। लेकिन देश के 11 राज्यों ने उम्मीदें जगा दी हैं। ये वो राज्य है जहां ऐसा लग रहा है कि कोविड-19 के रोगियों की संख्या लगभग आधी हो गई है। या फिर न के बराबर है।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अभी तक किसी मौत नहीं हुई है। यहां 36 लोग कोविड-19 से संक्रमित थे जिसमें से 30 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

हरियाणा

हरियाणा में अब तक 3 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है। राज्य में कुल 272 मरीज थे। 156 लोगों को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।

अंडमान निकोबार

कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 22 पहुंच चुकी है। खास बात ये है कि इन केसों में से 11 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

गोवा

गोवा में फिलहाल कोविड-19 का कोई रोगी नहीं है। यहां 7 लोग संक्रमित हुए थे लेकिन सातों को अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई।

केरल

यहां पर कुल संक्रमित लोगों की संख्या 450 है। इनमें से 331 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है जबकि कोविड-19 की वजह से 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश

यहां केवल एक मरीज कोविड-19 की चपेट में आया। हालांकि, वो भी पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर वापस घर जा चुका है। ऐसे में यहां कोरोना के एक्टिव मरीज एक भी नहीं हैं।

असम

यहां कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 36 है। इनमें से 19 लोग पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, यहां केवल मरीज की मौत हुई।

पढि़ए-लॉकडाउन हटाने की तैयारी में मोदी सरकार, इस तारीख को करेंगे ये बड़ा ऐलान

मणिपुर

यहां कोविड-19 का कोई रोगी नहीं है। दो लोग कोविड-19 के शिकार हुए थे। लेकिन दोनों अब इलाज के बाद घर वापस लौट गए हैं।

त्रिपुरा

यहां भी कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 2 थी। इनमें से एक को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

Related News