img

Up kiran,Digital Desk : दिल्ली जल बोर्ड द्वारा भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की वार्षिक फ्लशिंग के चलते राजधानी के कई इलाकों में दो दिन पानी का संकट रहेगा। 11 और 12 फरवरी को खासतौर पर दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के अनेक क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहने वाली है। जल बोर्ड ने लोगों से पहले से पानी का भंडारण करने और जरूरत पड़ने पर टैंकर सेवा का उपयोग करने की अपील की है।

11 फरवरी को हिरनकूदना, बक्करवाला गांव, लोकनायक पुरम, टिकरी गांव, मुंडका, नीलवाल, स्वर्ण पार्क, किशनगढ़-महरौली, एलआईजी पुल प्रह्लादपुर और एचआर-ब्लॉक पीपी पुरम सहित कई इलाकों में पानी नहीं आएगा।

12 फरवरी को अर्जुन पार्क, इंद्रा पार्क, नांगली सकरावती, प्रेम विहार, निरंजन पार्क, नांगली विहार एक्सटेंशन, जेमिनी पार्क, घासीपुरा गांव, राणा जी एन्क्लेव, श्याम विहार फेज-1 व 2, दीनपुर, पपरावट, नया बाजार, विजय पार्क, साईं बाबा एन्क्लेव, रोशन मंडी, नाथूराम पार्क, दीपक विहार, अजय पार्क, मक्सूदाबाद, लाल कुआं और आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।