Dev Uthani Ekadashi Tomorrow: जान लें शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि और इस्तेमाल होने वाली

img

हिंदू पंचाग के अनुसार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi ) के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी और देवोत्थान एकादशी के नाम से भी कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने का शयन काल पूरा करने के बाद जागते हैं। साथ ही देवउठनी एकादशी के दिन माता तुलसी और शालिग्राम के विवाह का आयोजन भी किया जाता है।

धार्मिक मान्यता है कि निद्रा से जागने के बाद भगवान विष्णु सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं और इसी दिन से सभी तरह के मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होता है। हिंदू धर्म में एकादशी (Dev Uthani Ekadashi )  का बहुत अधिक महत्व होता है। यही वजह है कि एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है और इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। ज्योतिषी कहते हैं कि एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है।

डेट

देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi )  डेट- 4 नवंबर, शुक्रवार

मुहूर्त

एकादशी तिथि का शुभारंभ आज शाम 07:30 बजे होगा।
एकादशी तिथि समाप्त – 4 नवम्बर को 06:08 PM बजे

पारण समय

पारण (व्रत तोड़ने का) समय – 5 नवंबर, 06:27 ए एम से 08:39 ए एम
पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय – 05:06 पी एम
chandra grahan 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें मोक्ष काल और सूतक काल (Dev Uthani Ekadashi )

एकादशी पूजा- विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके घर के मंदिर में दीप जलाएं।
इसके बाद भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें।
पूजा में भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।
अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।
देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह का भी आयोजन किया जाता है।
इस दिन भगवान विष्णु के शालीग्राम अवतार और माता तुलसी का विधि विधान से विवाह किया जाता है।
अब भगवान की आरती करें। भगवान को भोग लगाएं।
भगवान विष्णु के भोग में तुलसी दल जरूर शामिल करें। कहा जाता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं।
इस पावन दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी का भी पूजन करना चाहिए। (Dev Uthani Ekadashi )

एकादशी (Dev Uthani Ekadashi ) व्रत पूजा सामग्री लिस्ट

श्री विष्णु जी का चित्र अथवा मूर्ति, पुष्प, नारियल, सुपारी, फल,लौंग, धूप, दीप, घी, पंचामृत, अक्षत, तुलसी दल,चंदन ,मिष्ठान

Baldness Problem से निजात दिलाता है चुकंदर, जानें कैसे करना होता है इस्तेमाल

New Trailer For Avatar, The Way Of Water Released: जानें किस डेट को रिलीज होगी फिल्म

Related News