img

Lingasana . फैशन के साथ सेहत पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। लापरवाही बरतने पर कई अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। जैसे की डायबिटीज क्योंकि  इस बीमारी में दवा के साथ परहेज अनिवार्य है। साथ ही मीठे चीजों से दूरी बनाए रखना पड़ता है।

gender pose- Lingasana

विशेषज्ञों की मानें तो मधुमेह एक लाइलाज बीमारी है। एक बार लग जाने के बाद ताउम्र साथ रहती है। इसके लिए सेहत के प्रति जागरूक रहें। सही दिनचर्या का पालन, उचित खानपान, एक्सरसाइज और योग जरूर करें। खासकर मधुमेह के मरीज शुगर कंट्रोल के लिए रोजाना योग जरूर करें। योग के कई आसन हैं इनमें एक लिंगमुद्रा है।

इस मुद्रा को करने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। कई  रिसर्च में  दावा किया गया है कि लिंगमुद्रा (Lingasana) करने से व्यक्ति सेहतमंद रह सकता है। तो आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

लिंगमुद्रा (Lingasana) क्या है-

Lingasana ध्यान मुद्रा है। इसे करने से शरीर में सकारात्मक शक्ति (अग्नि तत्व) बढ़ती है। साथ ही ऊर्जा का संचार होता है। इससे बदलते मौसम में होने वाली सर्दी, खांसी और जुकाम में बहुत जल्द आराम मिलता है।

क्या कहती है हमारी रिसर्च-

रिसर्च गेट पर छपी एक रिसर्च की मानें तो डायबिटीज में लिंगमुद्रा (Lingasana) प्रभावी होती है। इससे शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है और मेटाबॉलिज़्म सक्रियता बढ़ती है। इसके लिए मधुमेह के मरीज रोजाना लिंग मुद्रा जरूर करें। रिसर्च में रोजाना 15 से 45 मिनट तक लिंग मुद्रा करने की सलाह दी गई है।

कैसे करें लिंगमुद्रा (Lingasana)-

इसके लिए सबसे पहले शांत वातावरण में दरी बिछाकर सिद्धासन मुद्रा में बैठ जाएं। अब आंखों को बंद कर अपनी सांस पर ध्यान केंद्रित करें। इसके बाद बाएं हाथ को पेट के पास लाएं और उस पर दाएं हाथ को मुठ्ठी बांधकर रखें। इस मुद्रा में आने के बाद अंगूठे को एक सीध में रखकर ध्यान करें। इस योग को कम से कम 15 मिनट जरूर करें। वहीं, लिंगमुद्रा (Lingasana) को अधिकतम 45 मिनट तक करना चाहिए। सुबह और शाम के समय लिंग मुद्रा करना श्रेष्ठकर है।

Mystical World: इस गांव का नाम सुनकर ही कांप उठते हैं लोग, खबर पढ़कर दहल जाएंगे आप!

--Advertisement--