img

Special Desk।मुर्दों का शहर‘ (City Of The Dead) नाम से जाना जाने वाला यह गांव रूस के उत्तरी ओसेटिया के दर्गाव्स में है। यह इलाका बेहद ही सुनसान (Mystical World) है। डर की वजह से इस जगह पर कोई भी आता-जाता नहीं है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच छिपे इस गांव में सफेद पत्थरों से बने करीब 99 तहखाना नुमा मकान हैं, जिसमें स्थानीय लोगों ने अपने परिजनों के शव दफनाए थे। इनमें से कुछ मकान तो चार मंजिला तक भी हैं।

Mystical World - Village Of The Dead

जानकारी के मुताबिक़ इन कब्रों को 16वीं शताब्दी में बनवाया गया था। यह एक विशाल कब्रिस्तान (Mystical World) है। बताया जाता है कि इस गांव की हर इमारत एक परिवार से संबंधित है, जिसमें सिर्फ उसी परिवार के सदस्यों को दफनाया गया है। इतना ही नहीं इस जगह को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की मान्यताएं हैं। लोगों का विश्वास है कि इन झोपड़ीनुमा इमारतों में जाने वाला कभी लौटकर नहीं आता। हालांकि, तमाम अफवाहों और अंधविश्वासों के बावजूद कभी-कभार पर्यटक इस जगह के रहस्य को जानने के लिए आते रहते हैं।

इस जगह तक पहुंचने का रास्ता भी बेहद मुश्किलों भरा है। टेढ़ी-मेढ़ी पहाड़ियों के बीच तंग रास्तों से होकर यहां पहुंचने में करीब तीन घंटे का समय लगता है। यहां का मौसम भी हमेशा खराब रहता है, जो सफर के लिए एक बहुत बड़ी रुकावट है। पुरातत्वविदों के मुताबिक, यहां कब्रों के पास नावें मिली हैं। स्थानीय लोगों की मान्यताओं के अनुसार आत्मा को स्वर्ग (Mystical World) तक पहुंचने के लिए नदी पार करनी होती है, इसलिए शवों को नाव पर रखकर दफनाए जाने की परंपरा थी।

खोज के दौरान पुरातत्वविदों को यहां हर तहखाने के सामने एक कुआं भी मिला है। इसके बारे में भी एक किवदंती है, जिसके मुताबिक़ लोग अपने परिजनों को यहां दफनाने के बाद कुएं में सिक्का फेंकते थे। अगर सिक्का तल में मौजूद पत्थरों से टकराता, तो इसका मतलब होता था कि आत्मा स्वर्ग (Mystical World) तक पहुंच गई। इस तरह की प्रथाएं कसी न किसी रूप में लगभग हर देश-समाज में है।

Sawan Month 2021: इन पांच उपायों से करें भगवान शिव को प्रसन्न, पूरी होगी हर मनोकामना

--Advertisement--