यूपी किरण डेस्क। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के करजहा गांव में ब्राह्मण परिवारों के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। गांव के 20 परिवारों ने अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ है, का पोस्टर चस्पा कर दिया है। इनका आरोप है कि बिरादरी विशेष के लोग उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। ब्राह्मण परिवारों का खेती और किसानी करना भी मुश्किल हो गया है। इस मामले में पुलिस दो पक्षों के बीच विवाद के बाद इस तरह के पोस्टर लगाए जाने की बात कह रही है।
करजहा गांव के उत्पीड़ित ब्राह्मणों का कहना है कि बिरादरी विशेष के दबंग उनकी फसलों का नुकसान करने के साथ उन्हें अपना त्योहार तक नहीं मनाने देते हैं। इसके अलावा घर की बहू और बेटियों पर भी छींटाकशी करते हैं। इन ब्राह्मणों ने चेतावनी दी है कि अगर जिला प्रशासन से उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तो वे आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
इस मामले में कुशीनगर के अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी का कहना है कि गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में भी लिया था। इस समय समय में गांव में शांति का माहौल है। उपजिलाधिकारी विकास चंद ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है।

_1035252646_100x75.jpg)
_966591976_100x75.jpg)
_744697955_100x75.jpg)
_1500699965_100x75.jpg)