मध्य प्रदेश में राजनीतिक संकट, दिग्विजय बोले- सपा, बसपा और कांग्रेस विधायकों को लेकर दिल्ली पहुंची BJP

img

नई दिल्ली॥ मध्य प्रदेश के पूर्व CM और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर सियासी गलियारों में चर्चा में हैं। दिग्विजय सिंह ने BJP पर राज्य में विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया है। मंगलवार सुबह-सुबह ट्वीट कर पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि शिवराज सरकार में मंत्री रहे भूपेंद्र सिंह बसपा विधायक को निजी प्लेन से दिल्ली ले गए हैं।

दिग्विजय ने अपने ट्वीट में लिखा कि BJP ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस, बसपा, समाजवादी पार्टी के विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। बसपा की विधायक श्रीमती राम बाई को क्या BJP के पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह जी कल चार्टर फ्लाइट में भोपाल से दिल्ली नहीं लाये? शिवराज जी कुछ कहना चाहेंगे?’

बता दें कि एक दिन पहले ही दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि मध्य प्रदेश में विधायकों को लालच देकर खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा था कि अब तक 10 विधायकों के पास ये ऑफर आए हैं, जिसकी सूचना वे हमें देते हैं। दिग्विजय ने शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा था कि BJP अभी विपक्ष में है।

पढि़ए-पीएम मोदी छोड़ने वाले हैं सोशल मीडिया, राहुल गांधी ने कहा- बस नफरत छोड़ दीजिए

शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा, जिन्होंने 15 साल तक राज्य को लूटा वे अब विपक्ष में बैठने के लिए तैयार नहीं हैं और खुलेआम कांग्रेस पार्टी के विधायकों को 25-35 करोड़ का लालच दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें सचेत करना चाहता हूं कि यह कर्नाटक नहीं है। मध्य प्रदेश में एक भी विधायक बिकाऊ नहीं है।

Related News