BJP विधायक के विवादित बयान, कहा- दिग्विजय को राम पर नहीं हराम पर भरोसा

img

नई दिल्ली॥ मध्य प्रदेश राज्य के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत 12 लोगों के विरूद्ध क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है।

bjp

पुलिस ने ये कार्रवाई BJP द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की है। दिग्विजय सिंह पर एफआईआर होने के बाद प्रदेश की सियायत गरमा गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं में जुबानी जंग तेज हा गई है। इस बीच BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने विवादित बयान देकर मामले को तूल पकड़ा दिया है।

दिग्विजय सिंह पर प्रकरण दर्ज होने के बाद कांग्रेस और BJP नेता एक दूसरे पर हमले बोल रहे है। वहीं इस मामले में BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने विवादित बयान दिया है। सोमवार को दिग्गी पर हमला बोलते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजयसिंह के कर्मों के कारण उनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज हुआ है।

पढ़िए-इन मुल्कों से युद्ध में हार चुका है CHINA, अब हिंदुस्तान से मारखाने की बारी

कर्मों का प्रायश्चित तो करना पड़ेगा, हर अपराध के लिए दिग्विजय सिंह तैयार हैं क्या ? दिग्गी ने कांग्रेस डुबाई, राहुल गांधी को डुबाया यहां तक तो ठीक है, लेकिन अब खुद डूबने आ रहे हैं। BJP विधायक यही नही रूके । आगे उन्होंने दिग्गी के लिए कहा कि दिग्विजय सिंह को राम पर नहीं हराम पर भरोसा है। दिग्विजयसिंह का स्थान दरगाह है, दिग्विजय सिंह भगवान को नहीं मानते हैं।

Related News