प्रेम विवाह के बाद हुआ तलाक, फिर रहने लगे लिव इन रिलेशन में, अब हुआ ये कांड

img
जोधपुर। शहर के बासनी पुलिस थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाली एक महिला ने अपने पूर्व पति पर दुष्कर्म एवं यौन शोषण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। इस पूर्व पति से उसने प्रेमविवाह किया था। संतान भी नहीं है। बासनी पुलिस ने अब पीडिता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया है। आरोपित फरार बताया जाता है।
Woman Crime
बासनी पुलिस ने बताया कि 40 साल की एक महिला की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसने एक युवक से वर्ष 2006 में प्रेमविवाह किया था। मगर मनमुटाव के चलते इनके बीच वर्ष 2016 में संबंध विच्छेद हो गया। रिपोर्ट के अनुसार अभी हाल में वह फिर इस युवक के साथ बासनी में एक किराए के मकान में लिव इन रिलेशन में रहने लगी थी।
तब इस बीच उसने फिर उससे शारीरिक संबंध कायम कर लिए। काफी बार ऐसा होता रहा। पुलिस ने बताया कि अब युवक उसे फिर से छोड़ गया है। तब पीडिता सोमवार को थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। उसका मेडिकल करवाया गया है। अग्रिम अनुसंधान एसआई रामभरोसी की तरफ से किया जा रहा है।
Related News