img

धर्म डेस्क। सपनों की दुनिया बड़ी ही मायावी होती है। इस पर किसी का बस नहीं है। सपना सभी को आता है। हर सपने का आपसे संबंध जरुर होता है। सपनों का आपके जीवन पर प्रभाव पड़ता है। हालांकि कुछ लोग सपनों को महज दिमाग की उपज मानते हैं। लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। कुछ सपने हमे आर्थिक स्थिति में सुधार होने का संकेत करते हैं। यहां पर हम कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में चर्चा कर रहे हैं ...

सपने में रूपए-पैसे का लेन-देन करते हुए देखना शुभ माना जाता है। इस तरह के सपने का संकेत है कि आपको कहीं से धन लाभ मिलने वाला है। इसी तरह सपने में कोई साधु महात्मा देखना भी बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि भगवान आप पर प्रसन्न हैं और भविष्य में आपकी उन्नति होने वाली है। साधु महात्मा को सपने में देखने से स्वास्थ्य भी उत्तम होता है।

इसी तरह यदि आपको सपने में अनार के लाल दाने, लाल रंग के फूल या फिर लाल वस्त्र में सजी-धजी कोई महिला दिखाई दे, तो इसका मतलब ये है कि मां लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा है। यह सपना आपके जीवन में आने वाली सुख-समृद्धि की तरफ इशारा कर रहा है। यदि ऐसा सपना आपने देखा है तो सोकर उठने के बाद मां लक्ष्मी का ध्यान अवश्य करें।

इसी तरह यदि सपने में दूध और दही से भरा हुआ कलश दिखाई देना भी मंगलकारी सूचक है। सपने में दूध-दही से भरा कलश देखना इस बात का संकेत है कि आपको किसी काम में बड़ी सफलता मिलने वाली है। इसी तरह यदि सपने में सफेद या सुनहरे रंग का सांप दिखाई देना इस बात का संकेत है कि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं और जल्द ही आपको कहीं से धन की प्राप्ति होने वाली है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। सपने में उल्लू का नजर आना धनार्जन का संकेत करता है। ऐसा सपना आने पर जान लें कि मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हैं और आपकी तिजोरी भरने वाली है। इसी तरह चारों तरफ हरियाली दिखना भी सौभाग्य का सूचक है। सपने में हरियाली देखना इस बात का संकेत है कि आप लोकमंगल का काम करने वाले हैं।  

--Advertisement--