img

विश्व के सबसे महंगे बादाम मैकाडेमिया नट की खेती अब पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी शुरू होने जा रही है। कोलकाता की शबनम ने आस्ट्रेलियन प्रजाति के बादाम के 25 से 30 साल पुराने मदर प्लांट को भारत मिलाकार यहां जलवायु के अनुकूल विकसित किया है।

भारत में पहली बार मैकाडेमिया के पौधे किसान मेले में शबनम नर्सरी के स्टॉल पर उपलब्ध हैं। किसान मेले में लगाए गए स्टॉल में मौजूद शबनम मालिक आयन मंडल ने बताया कि नेपाल, भूटान, बांग्लादेश में इस बादाम की सफलतापूर्वक खेती होने के बावजूद भारत में इसका एक भी पौधा नहीं था।

उन्होंने 25 से 30 साल पुराने मदर प्लांट से यहां की जलवायु के अनुकूल पौधे विकसित किए। इन पौधों के लिए 30 से 45 डिग्री तापमान युक्त है। इसके पौधों को पानी की जरुरत तो होती है, मगर पानी का जमाव नुकसानदेह होता है। इसकी खेती तराई और पहाड़ों की ढलानों पर बहुत मुफीद मानी जाती है। 

--Advertisement--