यहां पर कोरोना कहर के चलते, एक दिन में किये गये, इतने हजार से अधिक सैंपल टेस्ट

img
कोलकाता, 02 अक्टूबर यूपी किरण। पश्चिम बंगाल धीरे-धीरे कोरोना महामारी से मुक्त हो रहा है। शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब यहां रिकवरी रेट बढ़कर 87.89 फ़ीसदी पर पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 43282 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। इनमें से 3310 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
           
इसकी वजह से राज्य में अब तक इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 263634 पर पहुंच गई है। इनमें से पिछले 24 घंटे के दौरान 2944 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 231699 पर पहुंची है। इसके साथ ही राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान एक्टिव लोगों की संख्या में 313 की बढ़ोतरी हुई है और 26865 मरीज संक्रमित रह गए हैं जो विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं।
हालांकि पिछले 24 घंटे में 53 लोगों की मौत इस महामारी की वजह से हुई है। इसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 5070 पर पहुंची है। अब तक कुल 3314598 लोगों के सैंपल जांच गए हैं इनमें से 7.95 फ़ीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
Related News