img

देश की सबसे सुरक्षित और लग्जरी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस जो कि काशी से रांची तक जाती है, उसमें बीती रात्रि लगभग नौ बजे एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल ये रेलगाड़ी अपनी स्पीड में जा रही थी।

इस बीच हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के निकट इंजन के पेंटो में आग की चिंगारी निकलने लगी। धमाके की आवाज भी आई, जिसके बाद ड्राइवर को इसका एहसास हुआ और उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए स्टेशन में रेलगाड़ी को रोक दिया। कुछ अनहोनी की सोचे गाड़ी के थमते ही यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। लोग रेल के डिब्बे से प्लेटफॉर्म पर उतर गए।

मूसलाधार वर्षा के बीच सभी यात्री भीगते हुए एक जगह इकट्ठा हो गए। जानकारी मिलते ही स्टेशन के अधिकारी, आरपीएफ स्टाफ व संबंधित विभाग के कर्मचारी वहां पहुंचते हैं। इसे ठीक करने में लग जाते हैं। तब लोगों को राहत की सांस मिली।

बता दें कि एक्सप्रेस के इंजन का ऊपरी हिस्सा है, जिसके 25,000 वोल्ट के तार के संपर्क में आने के बाद ट्रेन का परिचालन हो पाता है। लगभग 08:32 बजे पर ये रेलगाड़ी हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर रुकी और 08:47 बजे पर रात्रि रवाना की गई। इस मामले में स्टेशन अधीक्षक एसएन भट्टाचार्य ने बताया कि ट्रेन को तत्काल ठीक कर गोमो स्टेशन भेजा गया है। इंजीनियर्स की टीम से पूरी परख कर इसे ठीक करने की बात कही गई है।