img

देश की राजधानी दिल्ली में बाढ़ का कहर बरकरार है। अभी भी यमुना का जल स्तर अपने खतरे के निशान से पार है। दिल्ली के राजघाट समेत कई इलाकों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। दिल्ली के कई इलाकों में सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। यमुना के आसपास के इलाकों की बात करें तो पानी रोड और सड़क पर भी आ चुका है, जिसके चलते लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली में यमुना का जल स्तर बढ़ने की वजह से राजधानी में बाढ़ की स्थिति अभी भी बरकरार है। जगह जगह भारी जलभराव हो चुका है। सड़कों पर पानी आ चुका है। दिल्ली के कई बड़े इलाकों में सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इसके चलते आवाजाही के साथ साथ रास्तों को भी बंद कर दिया गया है। कई रास्तों पर रोक लगा दी गई है। मगर इस बीच खबर है कि दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर धीरे धीरे कम हो रहा है, मगर लोगों की परेशानी अभी भी वही है। जरूरी सुविधाओं के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को एक खबर सामने आई।

शुक्रवार सुबह खबर आई कि दो तीन दिन से जहां यमुना का रौद्र रूप हमें देखने को मिला, वह अब शांत होने लगा है। बीते गुरुवार रात 08:00 बजे लगातार यमुना का जल स्तर कम हो रहा है। हर घंटे में दो सेंटीमीटर पानी की कमी देखने को मिल रही है। हालांकि यमुना अभी भी अपने डेंजर लेवल से तीन मीटर ज्यादा बह रही है और जलस्तर अभी भी तीन मीटर ज्यादा है। मगर इन सभी के बीच अगर पानी लगातार कम हो रहा है तो इससे शासन और साथ ही प्रशासन ने थोड़ी सी राहत की सांस जरूर ली है। अगर बात करें यमुना की तो यमुना में अगर बारिश नहीं होती है तो इस वजह से यमुना का जल स्तर हमें कम देखने को मिल सकता है।

यमुना में पानी की वजह से दिल्ली के कई इलाके और सड़के लबालब हो गई हैं और दिल्ली के लाल किला जैसे इलाकों में भी हमें पानी देखने को मिल रहा है। वहीं राजघाट और साउथ दिल्ली के बाजारों की भी तस्वीरें सामने आई। साउथ दिल्ली के पॉश एरिया जहां पर मंत्रियों के घर मौजूद हैं वहां भी हमें भारी पानी देखने को मिल रहा है। मगर इसके अलावा आईएमडी के अलर्ट से दिल्ली में बारिश की आशंका जताई जा रही है। थोड़ी सी राहत की खबर है कि दिल्ली में जलस्तर अब कम होने लगा है।

 

--Advertisement--