img

BJP के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या में सुलह हो गई है। दोनों के बीच लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने पर सहमति बनी है। शनिवार देर रात तक जयपुर स्थित सीएम आवास में बैठक चली। निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने मध्यस्थता की।

आक्या अब पूरा समर्थन BJP को देने के लिए राजी हो गए हैं। मीटिंग में BJP से निष्कासित कार्यकर्ताओं को भी वापस पार्टी में लेने की बात हुई है। इन कार्यकर्ताओं को दो दिन बाद औपचारिक रूप से पार्टी शामिल किया जाएगा। ये वो भाजपा कार्यकर्ता हैं, जो विधानसभा चुनाव के दौरान निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह के साथ जुटे थे।

सीएम भजनलाल की मौजूदगी में निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद्र कृपलानी, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और चित्तौड़गढ़ एमएलए चंद्रभान सिंह आक्या बैठक में देर रात तक रहे। CM भजनलाल के निर्देश के बाद पार्टी के दिग्गज नेता श्रीचंद कृपलानी निरंतर दोनों नेताओं का मनमुटाव को खत्म करने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच चंद्रभान सिंह ने लोकसभा में भी खुद के चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी। तत्पश्चात, दोनों के बीच चल रही कोल्ड वॉर फिर से सामने आने लगी थी।

कांग्रेस को हो सकता था फायदा

आपको बता दें कि विधायक चंद्रभान सिंह के समर्थकों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में दोनों नेताओं के टकराव से कांग्रेस को फायदा मिलने की आशंका थी।
 

--Advertisement--