मीरा रोड मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सोसाइयटी में कुर्बानी का बकरा लाने पर जमकर हंगामा हुआ है। दरअसल एक परिवार कुर्बानी के लिए बकरा लाया था मगर सोसाइटी के लोगों ने घर में कुर्बानी देने पर आपत्ति जाहिर की।
इस दौरान दोनों तरफ से तीखी नोकझोंक हुई जिसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा और हिंदू संगठन के लोग भी विरोध जता रहे हैं। उनका कहना है कि आप कुर्बानी दीजिए लेकिन कम से कम सोसाइटी के अंदर ऐसा मत कीजिए और इसी को लेकर के ये भारी बवाल हुआ और उसके बाद हालात ऐसे हो गए कि पुलिस को बुलाना पड़ा ताकि सोसाइटी में जो हंगामा हुआ उस पर काबू पाया जा सके।
दोनों ही तरफ के जो लोग हैं वो एक दूसरे से लड़ते भिड़ते नजर आए। बकरीद का त्यौहार कल है। तो वहीं सोसायटी में लोग जब बकरा लेकर के आए उसके बाद जो हिंदू संगठन के लोग हैं उन्होंने जमकर बवाल काटा।
मुस्लिम युवक का कहना है कि वो सोसायटी में कभी भी कुर्बानी नहीं करते बल्कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक बकरीद का त्योहार मनाते हैं। तो वहीं दूसरी ओर हिंदूवादी लोग ये मानने को तैयार नहीं हैं और लगातार जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों का शांत करवा लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।




