Health Tips : डेंगू एक वायरल इंफेक्शन है, जो मादा एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है. इस रोग में रोगी के शरीर में प्लेटलेट्स की कमी हो जाती है। इससे गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
अक्सर शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण लाल रक्त कोशिकाएं खराब हो जाती हैं। ऐसे समय में प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए जो आपके शरीर में विटामिन और मिनरल्स को बढ़ाएंगे।
विटामिन बी 12 - शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने के लिए विटामिन बी 12 बहुत जरूरी है। शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी से प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं। इसे पूरा करने के लिए आप अपने आहार में सोया मिल्क का सेवन बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा मछली, अंडे, सामन, बादाम का दूध नियमित रूप से आहार में शामिल करना चाहिए।
विटामिन सी – स्वस्थ रक्त कोशिकाओं के निर्माण में विटामिन सी बहुत फायदेमंद होता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है। शरीर में इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए खट्टे फलों को जरूर डाइट का हिस्सा बनाएं। इसके अलावा रोजाना डाइट में ब्रोकली, आंवला, स्ट्रॉबेरी, शिमला मिर्च आदि को शामिल करें।
आयरन – आयरन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। शरीर में रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने के लिए आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। ऐसे में डाइट में साबुत अनाज, अनार, पालक, सेब ज्यादा खाएं।
फोलेट - फोलेट प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा यह त्वचा, बालों और आंखों के लिए बहुत जरूरी है। शरीर में इन पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाने के लिए बीन्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, एवोकाडो, सोयाबीन को अपने आहार में अवश्य शामिल करें।
विटामिन के – शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने के लिए विटामिन के एक आवश्यक तत्व है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स, हरी सब्जियां, सेब, चुकंदर आदि का सेवन बढ़ा सकते हैं।




