img

आर्थिक राशिफल: 05 नवंबर 2018 दिन- सोमवार, आपका दिन शुभ हो !

आर्थिक राशिफल

मेष:
काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। छोटे-मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा।

वृषभ:

आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए।

मिथुन:
आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है।

कर्क:
आज का दिन किसी बहन भाई की चिंता में व्यतीत हो सका है, क्योंकि आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएं।

सिंह:

आज आपको कारोबार की चिंता परेशान कर सकती है, क्योंकि पिछले दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी-व्यवसाय पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा।

कन्या:
प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रूका हुआ कार्य भी संपन्न होगा। कार्यक्षेत्र में बहुत आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके प्रमोशन के भी अच्छे योग हैं। आर्थिक वृद्धि तभी होगी जब आप भविष्य को ध्यान में रखकर कोई भी निर्णय लेंगे।

तुला:
आज आप अकारण ही चिंतित और परेशान रहेंगे। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप बुद्धिमानी से इन लोगो को पराजित कर सकते हैं।

वृश्चिक:

आज मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े-झंझटों से छुटकारा मिलेगा।

धनु:
आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। रूका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कार्यों में कोताही न बरतें। व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर:
आज सामाजिक और धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। खरीद-फरोख्त के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिनभर प्राप्त होते रहेंगे।

कुंभ:
उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिनभर बना रहेगा। खरीद-फरोख्त के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी।

मीन:
आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में कुछ परेशानी पैदा हो सकती है।