img

छत्तीसगढ़ स्थित कोरबा जिले में रफ्तार का कहर देखने को फिर मिला है। जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने बोलेरो को टक्कर मार दिया। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना में बोलेरो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

बता दें, ये दुर्घटना कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाइवे 130 में हुई है। जहां बेतरतीब तरीके से दौड़ रही ट्रेलर ने चार पहिया वाहन को टक्कर मार दिया। हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और रेस्क्यू कर दोनों की लाश को बाहर निकाल को गई। मृतकों की पहचान ज्ञान दुबे और प्रेम दुबे के रूप में हुई है।

जानकारी के साथ दोनों भाई जनकपुर के भरतपुर से बिलासपुर अपने पिता को लेने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में दुर्घटना के शिकार हो गए। ट्रक की चपेट में आने से मवेशी की भी मृत्यु हुई है। वही दुर्घटना के कारण रोड पर बैठे मवेशी को बताया जा रहा है। 

--Advertisement--