बॉक्स ऑफिस पर भूचाल से पहले बड़ा धमाका: रणबीर-यश की ‘रामायण’ ने रिलीज से पहले कमाए 75 करोड़, टूट गए इतिहास के सारे रिकॉर्ड!
भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया पन्ना लिखा जा चुका है। निर्देशक नितेश तिवारी की महात्वाकांक्षी और भव्य पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) अपनी भव्यता और स्टारकास्ट को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब इस मेगा-बजट फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही बिजनेस के मामले में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जिसने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर और साउथ सुपरस्टार यश की इस फिल्म ने रिलीज और ट्रेलर लॉन्च से पहले ही केवल अपने संगीत (Music Rights) के दम पर 75 करोड़ रुपये की छप्परफाड़ कमाई कर ली है।
टी-सीरीज ने मारी बाजी: म्यूजिक लेबल्स के बीच छिड़ी थी जंग
इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, ‘रामायण’ के ऑडियो राइट्स को हथियाने के लिए देश के शीर्ष म्यूजिक लेबल्स के बीच एक जबरदस्त होड़ मची हुई थी। इस रेस में सोनी म्यूजिक (Sony Music) और टी-सीरीज (T-Series) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। आखिरकार, भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज ने 75 करोड़ रुपये का भारी-भरकम एडवांस भुगतान करके इस ऐतिहासिक डील को अपने नाम कर लिया। खास बात यह है कि यह विशालकाय रकम फिल्म के दोनों पार्ट्स (भाग 1 और भाग 2) के ऑल-लैंग्वेज म्यूजिक राइट्स को कवर करती है। टी-सीरीज का मैनेजमेंट इस फिल्म के साउंडट्रैक को लेकर बेहद आश्वस्त है।
'धुरंधर' को पछाड़ा: हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी डील
यह डील इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि इसने बॉलीवुड इतिहास के पिछले सभी बड़े रिकॉर्ड्स को मलबे की तरह ढहा दिया है। इससे पहले रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) के म्यूजिक राइट्स सबसे महंगे बिकने की चर्चा थी, जिसे 'रामायण' ने बहुत बड़े अंतर से पछाड़ दिया है। यह डील साबित करती है कि ट्रेड पंडितों और डिस्ट्रीब्यूटर्स को इस माइथोलॉजिकल ड्रामा की सफलता पर कितना अटूट भरोसा है।
एआर रहमान और हंस जिमर की जुगलबंदी: संगीत में दिखेगा जादू
इस फिल्म के गानों और बैकग्राउंड स्कोर के इतना महंगा बिकने के पीछे एक बेहद मजबूत वजह भी है। मेकर्स ने इस विजुअल ट्रीट को कानों के लिए भी अमर बनाने के लिए दो ऑस्कर विजेता दिग्गजों— वैश्विक स्तर पर मशहूर हंस जिमर (Hans Zimmer) और भारत के गौरव एआर रहमान (AR Rahman) को एक साथ साइन किया है। इन दोनों उस्तादों की जुगलबंदी ने पहले ही फैंस और म्यूजिक लवर्स के बीच कौतूहल और उम्मीदों को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
शुभ ब्रह्म मुहूर्त में आ रहा है ट्रेलर और जानिए रिलीज डेट
प्रशंसकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। निर्माता नमित मल्होत्रा ने हाल ही में घोषणा की है कि 'रामायण: पार्ट 1' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर 30 जुलाई को तड़के 4:15 बजे 'शुभ ब्रह्म मुहूर्त' में ग्लोबली डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा। नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस और वैश्विक स्तर पर सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट (Sony Pictures) के साथ हुए बड़े डिस्ट्रीब्यूशन समझौते के बाद इस फिल्म को बेहद भव्य पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी है। स्टारकास्ट की बात करें तो रणबीर कपूर भगवान श्री राम की भूमिका में, साई पल्लवी माता सीता के रूप में और यश लंकापति रावण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में तबाही मचाने के लिए तैयार है।